ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेेस्ट स्थित सुनपुरा गांव की मुख्य सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों और पैदल आने-जाने वालों ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह गांव कि मुख्य सड़क है, अगर समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है जिससे लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम हो।
-
सड़क पर गड्ढों के कारण आने-जाने में परेशानी हो रही है। -नरेंद्र प्रधान
बारिश के दौरान सड़क पर चलना और मुश्किल हो जाता है। -प्रदीप डाहलिया
सड़क से रोज बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। इसे जल्द ठीक किया जाए। -राजीव शर्मा
बारिश में सड़क की हालत ज्यादा खराब हो जाती है। -राजू
नरेंद्र प्रधान
नरेंद्र प्रधान
नरेंद्र प्रधान