नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पोस्टर निर्माण व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य प्रो. डॉ अनीता मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में पोस्टर व स्लोगन लेखन के लिए अंतरा गुप्ता ने प्रथम, पंकज गौतम द्वितीय और आरती शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, काजल प्रजापति और अम्बे पाण्डेय को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. कविता सिंह चौधरी, लेफ्टिनेंट डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा और डॉ. अपर्णा गौतम शामिल रहीं। ब्यूरो