फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एआई से बेहतर होगा पोस्ट ऑफिस का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। सेक्टर-16 स्थित पोस्ट ऑफिस अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए अपने कामकाज को बेहतर और तेज बनाएगा। इसके लिए भारत सरकार के साधना सप्ताह के तहत कर्मचारियों को नई तकनीक से जोड़ने के लिए दो से आठ अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया गया। बीएनपीएल मैनेजर अजय जैन ने बताया कि पोस्ट ऑफिस अब वित्तीय और लॉजिस्टिक सेवाओं का बड़ा केंद्र बन चुका है। असिस्टेंट मैनेजर एसपी तिवारी ने कहा कि एआई के प्रयोग से काम की गति बढ़ेगी और गलतियों की संभावना कम होगी। वहीं, सुपरवाइजर रेनू ने बताया कि नई तकनीक को सीखना हमारे लिए एक अच्छा अनुभव रहा। अब हम ग्राहकों को और बेहतर व तेज सेवाएं दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें