नोएडा (संवाद)। डाकघर ने स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए फ्रेंचाइजी स्कीम की शुरुआत की थी। योजना के लिए 15 जुलाई से 5 अगस्त तक सेक्टर-16 स्थित डाकघर से जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। डाकघर के अधिकारियों ने बताया कि विभाग को अंतिम तारीख तक 10 आवेदन प्राप्त हुए। गौतमबुद्धनगर मंडल के डाकघर प्रवर अधीक्षक भूर सिंह मीणा ने बताया कि इस योजना को चलाने का उद्देश्य जिले में डाक सेवाओं को सुगम बनाना है। फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति या संस्था स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल बुकिंग, पिकअप और अन्य डाक सेवाएं उपलब्ध करा पाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 36 डाकघर मौजूद हैं।