फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देरी पर ब्याज के साथ खरीदार को दिलाया फ्लैट पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
देरी पर ब्याज के साथ खरीदार को दिलाया फ्लैट पर कब्जा
विज्ञापन

-यूपी रेरा के कंसिलिएशन फोरम ने वेव मेगा सिटी सेंटर बिल्डर व खरीदारों के बीच कराया समझौता
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के कंसिलिएशन फोरम ने वेव मेगा सिटी सेंटर बिल्डर और वेव मेगा सिटी सेंटर-2बी प्रोजेक्ट के खरीदारों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया है। बिल्डर खरीदार ने देरी से कब्जा देने पर जुर्माना दिया है। साथ ही खरीदार को फ्लैट पर कब्जा भी दे दिया है।
विज्ञापन


फोरम के अध्यक्ष आरडी पालीवाल ने बताया कि खरीदार दीपिका कृष्णा और राजेश कृष्णा ने फ्लैट बुक कराया था। जिसकी कीमत 1.40 करोड़ थी। खरीदार बिल्डर को 53.41 लाख का भुगतान कर चुके हैं। बिल्डर ने वर्ष 2016 में कब्जा देने का वादा किया था, लेकिन समय पर कब्जा नहीं दे सका। परेशान होकर खरीदार ने वर्ष 2022 में यूपी रेरा में शिकायत की। शिकायत पर यूपी रेरा की पीठ ने खरीदार के पक्ष में आदेश दिया, लेकिन बिल्डर ने उसका पालन नही किया। खरीदार ने आदेश का पालन कराने के लिए यूपी रेरा में अपील की। उन्होंने बताया कि बिल्डर ने देरी से कब्जे का ब्याज दिया है। जिसका समायोजन फ्लैट की बकाया कीमत में कर दिया गया है। उसके बाद बकाया धनराशि लेने के बाद बिल्डर ने कब्जा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें