फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अफोर्डेबल फ्लैट्स सोसाइटी में सफाई व्यवस्था बदहाल

Fri, 13 Nov 2026 06:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। सेक्टर-22डी स्थित यमुना प्राधिकरण की अफोर्डेबल फ्लैट्स सोसाइटी में सफाई व्यवस्था बदहाल है। सोसाइटी में जगह-जगह गंदगी फैली होने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने के कारण समस्या लगातार बढ़ रही है। कई बार संबंधित अधिकारियों और प्रबंधन से शिकायत करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। गंदगी के चलते संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। निवासियों ने अधिकारियों से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें