ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मत्स्य पालन के लिए तालाब, पोखर, एवं जलमग्न भूमि के 10 साल के लिए आवंटन के लिए 27 अक्तूबर को नीलामी होगी। उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सदर तहसील के ग्राम शंकरपुर, चन्द्रावल, साल्हेपुर, चांगौली, राजपुर कला, जमालपुर, चीती एवं नंगला चीती में 10 साल के लिए आवंटन किया जाएगा। नीलामी प्रक्रिया सदर तहसील के सभागार में होगी। नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पात्र व्यक्तियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खतौनी तथा आधार कार्ड की छायाप्रति समेत उपस्थित होना होगा।