पारसौल गांव में तालाब का पानी मुख्य रास्ते मे भरने से लोगो के घरों तक पहुंचा पानी। स्रोत वीडिय
सांप-बिच्छू बाहर निकलने का भी ग्रामीणों को सता रहा डर
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। यमुना सिटी में हुई हल्की बारिश ही ग्रामीणों के लिए परेशानी बन गई है। साफ-सफाई के अभाव में गांवों के पोखर और तालाब ओवरफ्लो हो गए और उनका पानी घरों में घुसने लगा। दनकौर के पारसौल गांव में देवी तालाब का पानी मुख्य रास्ते पर भर गया, जिससे ग्रामीण व स्कूली बच्चों का आवागमन बंद हो गया है। वहीं लगभग 40 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के कुंवरपाल ने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण रास्ते पर पानी भर गया है। यदि लगातार बारिश होती रही तो पानी घरों तक पहुंच जाएगा। लोग बाजार नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने यमुना प्राधिकरण व जिला प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।