फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हल्की बारिश से ही तालाब ओवरफ्लो, घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
पारसौल गांव में तालाब का पानी मुख्य रास्ते मे भरने से लोगो के घरों तक पहुंचा पानी। स्रोत ​वीडिय
विज्ञापन
सांप-बिच्छू बाहर निकलने का भी ग्रामीणों को सता रहा डर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। यमुना सिटी में हुई हल्की बारिश ही ग्रामीणों के लिए परेशानी बन गई है। साफ-सफाई के अभाव में गांवों के पोखर और तालाब ओवरफ्लो हो गए और उनका पानी घरों में घुसने लगा। दनकौर के पारसौल गांव में देवी तालाब का पानी मुख्य रास्ते पर भर गया, जिससे ग्रामीण व स्कूली बच्चों का आवागमन बंद हो गया है। वहीं लगभग 40 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के कुंवरपाल ने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण रास्ते पर पानी भर गया है। यदि लगातार बारिश होती रही तो पानी घरों तक पहुंच जाएगा। लोग बाजार नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने यमुना प्राधिकरण व जिला प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें