फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बिजली के पोल पर बांधी पॉलिथीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। कांवड़ मार्गों पर करंट की समस्या को लेकर विद्युत विभाग का सतर्कता अभियान शुरू हो गया है। विभाग की ओर से बारिश के दिनों में कांवड़ियों और आमजनों को करंट से सुरक्षित रखने के लिए बिजली के खंभों पर पॉलिथीन बांधी जा रही है। वहीं पोलों के पास लगी झाड़ियां को काटने का काम भी शुरू कर दिया गया है। बिजली विभाग की टीम द्वारा पहले चरण में मुख्य कांवड़ मार्गों पर टेढ़े हो रहे पोलों को सीधा करने के साथ-साथ पॉलिथीन बांधने का काम शुरू कर दिया गया है। दूसरे चरण में अन्य कार्य किए जाएंगे। एसडीओ विशाल चौधरी ने बताया कि जल्द ही बिजली की सभी समस्याओं का भी निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें