फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो दिन से प्रदूषण का स्तर रहा कम, राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दो दिन से नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा की गुणवत्ता में राहत मिल रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) येलो जोन में दर्ज किया जा रहा है और ऐसे में यह हवा सेहत के लिए हानिकारक नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को नोएडा का एक्यूआई 198 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 180 रहा। ऐसे में हवा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं रहीं। इसके साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है ऐसे में सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं बन रही है और आसमान साफ रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें