यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों की कम संख्या को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर एयरपोर्ट के संचालन और यात्री संख्या पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले पार्टी नेता जयराम रमेश भी एयरपोर्ट को लेकर तंज कस चुके हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के उद्घाटन और परियोजना पर खर्च को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, 2027 विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप बढ़ने लगे हैं। एयरपोर्ट के मुद्दे पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह भी विपक्ष के आरोपों का जवाब दे चुके हैं। ब्यूरो