फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। गांव कोटा-सराय की सीमा में स्थित होटल आईटीसी ग्रैंड भारत में बृहस्पतिवार को नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी की बेटी का शादी समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान नूंह जिले की पुलिस व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। पुलिस व सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक होटल आईटीसी ग्रैंड भारत में भारत सरकार के नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी की बेटी की शादी हुई। जिसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, उत्तर प्रदेश के सभी सांसदों सहित तकरीबन सौ से अधिक सांसद शामिल हुए। हरियाणा में किसान आंदोलन के प्रभाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी। होटल से पांच किलोमीटर के दायरे में सभी नाकों पर नूंह, रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ व फरीदाबाद जिलों के पुलिस जवान बुलाकर तैनात कर दिए गए। इसके अलावा खुफिया विभाग भी पूरी तरह अलर्ट रहा। शादी समारोह शुरू होने से पहले जिला प्रशासन के सभी विभाग पूरी तरह अलर्ट रहे। जानकारी के मुताबिक इस वीआईपी शादी में और भी कई केंद्रीय मंत्रियों के पहुंचने की संभावना थी।
विज्ञापन

फोटो ऱ् होटल के बाहर व भीतर तैनात पुलिस ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें