फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 5 सोसाइटियों में पोलियो शिविर लगाने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी फर्स्ट एवेन्यू सोसाइटी में रविवार को सीएचसी बिसरख के सहयोग से आयोजित पल्स पोलियो अभियान में 515 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। बच्चों की संख्या उम्मीद से अधिक होने पर स्वास्थ्य विभाग को दो बार अतिरिक्त पोलियो की दवा मंगवानी पड़ी, जिससे कोई भी बच्चा दवा से वंचित नहीं रहे। गौतम बुद्ध नगर विकास समिति, ग्रेनो वेस्ट के सचिव अनूप कुमार सोनी ने बताया कि अभियान की सफलता के बाद कई अन्य सोसाइटियों ने भी पल्स पोलियो शिविर लगाने की इच्छा जताई है। इसके लिए पांच नई सोसाइटियों के नाम सीएचसी बिसरख को भेज दिए गए हैं, जहां अगले शनिवार को शिविर लगाए जाने की योजना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें