फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फेक न्यूज पर लगाम के लिए इन्फ्लुएंसर से मदद लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मदद लेगी। पुलिस अधिकारियों ने जिले के 22 इन्फ्लुएंसर के साथ बैठक की जिसमें जनजागरूकता बढ़ाने और अफवाहों पर रोक लगाने की रणनीति पर चर्चा हुई। आईपीएस राहुल श्रीवास्तव, डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल, एडीसीपी सुधीर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वे अपने लाखों फॉलोअर्स तक केवल सत्यापित और आधिकारिक जानकारी ही पहुंचाएं। बैठक में तय किया गया कि इन्फ्लुएंसर साइबर ठगी से बचाव, डायल-112 सेवा, महिला सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन, ट्रैफिक नियमों, आपातकालीन सेवाओं, सरकारी योजनाओं और पुलिस की पहल से जुड़ी जानकारी सरल भाषा में साझा करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें