ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के पदाधिकारी रविवार को संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरवीर सिंह के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण से जुड़ी समस्याओं और टोल महाप्रबंधक पर कार्रवाई की मांग को लेकर पंचायत करने जा रहे थे। जैसे ही कार्यकर्ता ग्रेटर नोएडा स्थित कार्यालय पर एकत्र होने लगे, पुलिस प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है, उन्हें टोल से निशुल्क आवागमन की सुविधा मिले। किसानों ने अपनी मांगों का ज्ञापन एडीसीपी संतोष कुमार को सौंपा। इस अवसर पर हरवीर सिंह, प्रताप नागर, ऋषि पाल कसाना, सतपाल नागर, हरेंद्र नागर, जीतू गुर्जर, समेत अन्य लोग मौजूद रहें।