फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अतीक अशरफ की हत्या के बाद अब भी पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अतीक अशरफ की हत्या के बाद अब भी पुलिस अलर्ट
विज्ञापन


- कमिश्नरेट पुलिस सोशल मीडिया पर रख रही नजर

नोएडा। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या के बाद कमिश्नरेट पुलिस रविवार को भी अलर्ट मोड में रही। पुलिस सोशल मीडिया पर निगरानी कर रही है। अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि हमलोग शनिवार रात से ही अलर्ट पर हैं। सभी संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस बल को शहर के अलग अलग हिस्सों में तैनात किया गया है। इसके लिए नोएडा को कुल नौ सेक्टर, तीन जोन और एक सुपरजोन में बांटा गया है। सेक्टरों की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर करेंगे, जोन की जिम्मेदारी एसीपी और सुपरजोन की कमान एडिशनल डीसीपी के हाथ में है। फेज वन कोतवाली क्षेत्र में मिश्रित आबादी अधिक है,ऐसे में उसे सुपरजोन में रखा गया है। यहां अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस की टीम सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें