रबूपुरा(संवाद)। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में शराब की तस्करी करने के आरोप में एक अपराधी को जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि जाट चौराहे पर जांच के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में जाता दिखा। जांच के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान तिरथली निवासी जगबीर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।