फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी के घर पर पुलिस ने मारा छापा

Fri, 28 Apr 2023 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी के घर पर पुलिस ने मारा छापा
विज्ञापन


भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी के घर पुलिस-जीएसटी टीम सर्वे करने पहुंची
वैश्य समाज ने की पंचायत, कोतवाली में पहुंच कर की नारेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। भाजपा के बागी दादरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी जगभूषण गर्ग के घर पर बुधवार देर रात में जीएसटी का हवाला देकर पुलिस ने छापा मारा। इससे नाराज वैश्य समाज के लोगों ने पंचायत करके भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला लिया, वहीं दादरी कोतवाली पहुंचकर नारेबाजी की।
बृहस्पतिवार को अग्रसेन धर्मशाला में वैश्य समाज के लोगों ने पंचायत की। समाज के लोगों ने आरोप है कि पार्टी जगभूषण से नाम वापस लेने का दबाव बना रही है। जीएसटी के नाम पर जगभूषण और परिजनों को मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। वैश्य समाज की पंचायत की सूचना मिलते ही भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित भी पहुंच गईं। उन्हें देख समाज के लोगों ने नाराजगी जताई। इस पर गीता पंडित ने कहा कि उनकी पार्टी जगभूषण पर कोई दबाव नहीं बना रही है। जीएसटी के सर्वे से भी उनका और पार्टी का कोई संबंध नहीं है। जगभूषण के घर पर जो हुआ वह गलत है। इसके विरोध में वह उनके साथ हैं।
विज्ञापन




-
यह है पूरा मामला
जगभूषण के भाई विश्वनाथ गर्ग ने बताया कि भाजपा से बगावत करके उनके भाई अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। बुधवार रात 12 बजे उनके घर आठ पुलिसकर्मी आए। पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह जीएसटी विभाग से हैं। गर्ग की बेटी और रिश्तेदारों के जीएसटी नंबर मांगे गए व कई तरह की जानकारी लेने के बाद जीएसटी दस्तावेज के साथ सुबह थाने पर बुलाया गया। उधर, जगभूषण गर्ग ने फोन पर संवाददाता को बताया कि भाजपा के खिलाफ होने पर उन्हें परेशान किया जा रहा है, मगर उनके पीछे समाज की ताकत है। वह पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


-

पंचायत के बाद कोतवाली पहुंचे वैश्य समाज के लोग
पंचायत के बाद वैश्य समाज के लोग नारेबाजी करते हुए दादरी कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने एसीपी से रात में छापा मारने के बारे में पूछा। इस पर एसीपी ने बताया कि उनको शिकायत मिली थी कि जगभूषण पैसे बांटे रहे हैं। इस वजह से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें