फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 55 नए वाहनों से बेहतर होगी पुलिस पेट्रोलिंग, पिंक बूथ से महिला सुरक्षा को लगेंगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
55 नए वाहनों से बेहतर होगी पुलिस पेट्रोलिंग, पिंक बूथ से महिला सुरक्षा मिलेगी मजबूती
विज्ञापन


- सीएम ने 55 नए वाहन कमिश्नरेट पुलिस को दिए, चार पुलिस पिंक बूथ का किया लोकार्पण

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। 55 नए वाहनों के पुलिस के बेड़े में शामिल होने से कमिश्नरेट पुलिस की पेट्रोलिंग बेहतर होगी और पुलिस पिंक बूथ से महिला सुरक्षा को पंख लगेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 55 नए वाहनों को नोएडा कमिश्नरेट पुलिस के बेड़े में शामिल किया। वहीं जनपद में चार पुलिस पिंक बूथ का भी लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा को निवेश के लिए सबसे सुरक्षित बताया और निवेश करने वालों को सुरक्षित वातावरण देने का आश्वासन दिया।

रविवार को मिले 55 नए बोलेरो का इस्तेमाल थाने, चौकी से लेकर पेट्रोलिंग के लिए होगी। इन नए वाहनों को जल्द ही अलग अलग ड्यूटी पर लगाया जाएगा। वहीं सेफ सिटी परियोजना के तहत सेक्टर-135, परी चौक, बॉटेनिकल गार्डन व चेरी काउंटी में पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन पिंक बूथ में महिलाएं किसी तरह की समस्याओं की शिकायत कर सकती हैं और वहां मौजूद पुलिसकर्मी इन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षित माहौल देंगे। पिंक बूथ में महिला कर्मचारी की तैनाती होगी। यहां सभी तरह के संचार माध्यम होंगे जो पुलिस के पास होती है। पिंक बूथ में महिलाओं के लिए रेस्ट रूम, वॉशरूम, शिकायत कक्ष, किचेन से लेकर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन




इमरजेंसी में तुरंत मिलेगी मदद: डीसीपी

डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव का कहना है कि पिंक बूथ में अगर कोई महिला आकर शिकायत करती है तो उनकी तुरंत मदद होगी। पिंक बूथ में तैनात पुलिसकर्मी वहीं से महिला की सहायता करते हुए उनके परिजनों से संपर्क करेगी। पीडि़त महिलाओं के लिए हर तरह की यहां व्यवस्था होगी।



क्राइम मैपिंग सिस्टम से हुआ स्थान का चयन

पुलिस पिंक बूथ जनपद के उन स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे, जहां महिलाओं के साथ होने वाले अपराध या महिलाओं का आवागमन अधिक है। गौतमबुद्घ नगर में प्रथम चरण में चार पिंक बूथ बनाए गए हैं। यहां ऐसे 64 पिंक बूथ बनाए जाने हैं। इसके लिए पुलिस क्राइम मैपिंग सिस्टम का सहारा लेकर स्थान को चिन्हित कर रही है। क्राइम मैपिंग सिस्टम के इस्तेमाल से चेन, पर्स व मोबाइल स्नेचिंग व महिला अपराध की अधिक घटना वाले इलाके की पहचान की गई है।
विज्ञापन




बहुमंजिला इमारतों के लिए फायर टेंडर की जगी आस

मुख्यमंत्री ने नोएडा स्टेडियम से लोकार्पण प शिलान्यास समारोह में कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा की बहुमंजिला इमारतों के लिए फायर टेंडर उपलब्ध कराने को लेकर काम किया जा रहा है। इसके बाद अब 105 मीटर ऊंची हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म को लेकर आस जगी है। गौरतलब है कि नोएडा अग्निशमन विभाग के पास अभी 42 मीटर ऊंची हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म है। 105 मीटर के हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म को लेकर कई वर्षों से कवायद चल रही है लेकिन अब तक सारा काम कागजों पर ही चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें