फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटेश्वर लोक मेला: स्नान घाटोंं पर बैरिकेडिंग, नदी में रहेगी एसडीआरएफ और पीएसी की टीम

विज्ञापन
बटेश्वर लोकमेले के लिए सुरक्षा की जांच करते पुलिस अधिकारी।  - फोटो : bah
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर का लोक मेले देवोत्थान एकादशी से शुरू होगा। मेले के लिए मंगलवार को डीसीपी पूर्वी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बटेश्वर के घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहूलियत के लिए स्नान घाटों पर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान पर्व पर नदी में मोटरबोट के साथ एसडीआरएफ और पीएसी की टीम मुस्तैद रहेगी। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे से चैन स्नेचर और जेबकतरों पर नजर रखी जाएगी। डीसीपी पूर्वी के मुताबिक मंदिर के रास्तों पर यातायात एवं अग्नि हादसों से बचाव के लिए फायर ब्रिगेड की तैनाती रहेगी। पार्किंग स्थल पर व्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि हर प्वाइंट पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात होंगे। महिला पुलिस की तैनाती की जाएगी। मेले में फोर्स की कोई कमी नहीं रहेगी। इससे पहले उन्होंने ब्रह्मलालजी महाराज मंदिर में पूजा की। पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, सोनम गोस्वामी, राकेश वाजपेयी ने पूजा कराई। स्थलीय निरीक्षण के बाद मातहतों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इस दौरान एसीपी बाह गिरीश कुमार, मेला कोतवाल सतीश चंद्र, जिला पंचायत के इंजीनियर लव कुमार, प्रेम प्रकाश, धारा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें