फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटरनेट पर बेची जा रही देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरों पर पुलिस को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने इंटरनेट पर बेची जा रहीं हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरों के संबंध में एक शिकायत पर पुलिस को नोटिस जारी कर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, आयोग को शिकायतकर्ता ने बताया है कि कुछ लोग आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन बेच रहे हैं। उसे कुछ ईमेल प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें तस्वीरें भी हैं। इस संबंध में आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में गिरफ्तार आरोपियों के विवरण के साथ एफआईआर की कॉपी मांगी है। इसके अलावा उक्त सामग्री को इंटरनेट से हटाने व इसे प्रचलन से रोकने के लिए पुलिस की ओर से उठाए गए कदमों का विवरण भी मांगा है। मालीवाल ने कहा कि यह कृत्य बेहद अपमानजनक है। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है और समूहों के बीच दुश्मनी पैदा होती है। इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत इंटरनेट से हटाया जाना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें