रबूपुरा (संवाद)। पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम आयोजन किया गया। साथ ही साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए गौर यमुना सिटी स्थित गौर इंटरनेशनल स्कूल व शांति देवी राजकीय महाविद्यालय आदि कॉलेज में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय, यमुना गौर सिटी सोसाइटी के जनरल मैनेजर आरके शर्मा, चौकी प्रभारी आशीष यादव समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस हेल्पलाइन नंबर और साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई। साथी उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचने के लिए भी जागरूक किया गया।