ग्रेटर नोएडा(संवाद)। सूरजपुर व्यापार मंडल की ओर से दिए गए ज्ञापन के बाद शुक्रवार को थाना सूरजपुर पुलिस ने मुख्य बाजार में जाम की समस्या का जायजा लिया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में बनी टीम ने मुख्य मार्ग एवं चौराहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवैध अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग को जाम का प्रमुख कारण पाया गया। पुलिस ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर धनीराम देवधर, महेश शर्मा, लक्ष्मण सिंघल, कर्मवीर पंडित रघुवीर सिंह सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।