फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 जुलाई से लापता नाबालिग का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। मांडीखेड़ा गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दूसरे राज्य में ले जाने का आरोप एक व्यक्ति पर लगाया है। नाबालिग के पिता ने लापता होने की शिकायत नगीना पुलिस थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया है पुलिस पूछताछ करने में लगी है। पीड़ित पिता ने बिहार, बंगाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वो बिहार के रहने वाले हैं। मांडीखेड़ा में बच्चों के साथ मजदूरी करते हैं। वहीं पर पश्चिम बंगाल का एक मजदूर भी लंबे वक्त से काम कर रहा है। शायद वो ही उनकी बेटी (13) को भगाकर ले गया है। उन्होंने बताया कि घटना चार जुलाई की है इसकी शिकायत रविवार को नगीना पुलिस थाना में दी गई थी। नगीना पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी है जल्दी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें