फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुखपाल हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगे सुराग, शूटरों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपाल हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगे सुराग, शूटरों की तलाश
विज्ञापन

- दूसरे के झगड़े में पैरोकारी करने पर हत्या की बात आ रही सामने
- जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सुखपाल हत्याकांड में पुलिस के हाथ ठोस सुराग लग गए हैं। पुलिस ने सुखपाल की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटरों की पहचान कर ली है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। कभी भी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जा सकता है। आशंका जताई जा रही है कि परिचित के झगड़े में पैरोकारी करने पर सुखपाल की हत्या की गई। 11 जनवरी को कासना निवासी सुखपाल गौतम की दादरी क्षेत्र के नारायना चौक के पास दो गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 16 दिसंबर को भी सुखपाल पर फायरिंग कर हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। इस लापरवाही में एसीपी, कासना थानेदार व जिम्स चौकी प्रभारी को हटा दिया गया है। पुलिस के हाथ वारदात से पहले का फुटेज भी लगा था। इसके अलावा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बंटी, घंघौला के एक युवक, कुछ नामजद समेत अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इससे पुलिस के हाथ ठोस सुराग लग गए हैं। 16 दिसंबर की घटना से पहले भी सुखपाल के एक परिचित का झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में सुखपाल पैरोकारी कर रहे थे। बताया गया है कि हिस्ट्रीशीटर बंटी भी इस झगड़े में पकड़ा गया था और उस पर शांति भंग करने की कार्रवाई की गई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि शूटरों की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात का सही कारण स्पष्ट होगा। डीसीपी साद मियां खान का कहना है कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें