दिल्ली से मॉल घुमने आई थी महिला
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली निवासी महिला रविवार को परिवार के साथ डीएलएफ मॉल में आई थी। वॉशरूम में बच्चे का डायपर बदलने के दौरान हीरे की अंगूठी गुम हो गई। शाहदरा निवासी महिला के पति ने इसकी सूचना स्थानीय चौकी प्रभारी और एसीपी रजनीश वर्मा को दी। इस मामले में रात में पुलिस की दो टीम बनाई गई।
सीसीटीवी कैमरे में दिखी दूसरी महिला
गुम अंगूठी को दिल्ली निवासी एक अन्य महिला के पास से बरामद की गई है। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के दौरान घटना के समय एक अन्य महिला वॉशरूम में जाती दिखी थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने महिला का पता लगाया। उसके वाहन के नंबर के आधार पुलिस उसके घर तक पहुंचकर अंगूठी बरामद कर ली।