फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने बच्चा चोर समझकर मंदबुद्धि को पीटा, पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। बच्चा चोर समझकर लोगों द्वारा पीटे गए एक मंदबुद्धि व्यक्ति को पुलिस ने इलाज कराकर उसके परिजनों से मिलवा दिया। पुलिस के इस कार्य की क्षेत्र के समाजसेवियों ने सराहना की है। चांदड़ाका चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग 10 दिन पहले गांव लुहींगा में एक मंदबुद्धि व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर कुछ लोगों ने पिटाई कर डाली। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को अपने कब्जे में लिया गया। सर्वप्रथम पीड़ित व्यक्ति का इलाज कराया गया जिसके बाद समाजसेवी प्रमिला व साहून ने काफी प्रयास के बाद उक्त व्यक्ति से बातचीत कर उसका पता पूछा। उसने अपना नाम सोनू पुत्र प्रेमलाल गांव कटेसरा बताया जिसपर पुलिस ने गांव कटेसरा जिला पलवल, गांव कटेसरा रोहतक व गांव ठठेसरा राजस्थान तीन अलग-अलग जगहों पर तस्दीक कराई। लेकिन वहां इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। इलाज के बाद उक्त व्यक्ति को कुछ समझ आई और उसने अपना नाम सोनू निवासी संजय कालोनी, भाटी माइंस दिल्ली बताया जिस पर उसकी पहचान हो गई और उसके परिजनों से उसे मिलवा दिया। पुलिस के अनुसार पीडित सोनू अगस्त 2019 से लापता था। पुलिस के इस नेक कार्य की समाजसेवी धर्मबीर सैनी, लालाराम भारद्वाज, सुरेन्द्र आर्य आदि ने गहरी प्रशंसा कर इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें