ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज 154 मामलों से संबंधित लगभग 1600 लीटर अवैध शराब को नष्ट कराया है। मंगलवार को सहायक पुलिस आयुक्त सेंट्रल नोएडा और कोतवाली प्रभारी की उपस्थिति में नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। न्यायालय से प्राप्त आदेश के अनुपालन में जब्त की गई अवैध शराब को जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़ा गया और गड्ढा खुदवाकर उसे मिट्टी से दबाकर पूरी तरह नष्ट किया गया। एसीपी राजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि यह अवैध शराब विभिन्न मामलों में जब्त की गई थी। ब्यूरो