हरी झंडी दिखाकर पुलिस आयुक्त ने रवाना की जागरूकता रैली
लखनऊ। अदब कल्चर वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में आयोजित ''शायरों का आशियाना '' में शायरों ने शेरों-शायरी से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मौलाना खालिद राशिद फिरंगी महली, पूर्व राज्य सभा सदस्य पीएल पुनिया, हाजी एजाज व फुरकान कुरैशी ने संयुक्त रूप से किया। मौलाना फिरंगी महली ने कहा कि देश की आजादी में उर्दू का अहम योगदान रहा है। शायर रुखसार बलरामपुरी, गुले शबा, निखत मुरादाबादी, रुबीना अयाज, शगुफ्ता अंजुम की सुरीली आवाज की गजलों पर लोग झूम उठे। फैज खलीलाबादी, कामिल अमान, उस्मान मीनाई, सौरभ जायसवाल, रिजवान मालिक, मोहित रिदा आदि ने शेरो शायरी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर हाजी एजाज, डॉ. तारिक सिद्दीकी, शेख ताहिर सिददीकी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मोहम्मद आरिफ ने की। आयोजक सईद हाशमी और सत्यम रोशन ने सभी का आभार जताया। (माई सिटी रिपोर्टर)