झुग्गी बस्ती में एसीपी ने मनाया रक्षाबंधन
नोएडा। पुलिस की टीम ने झुग्गी बस्ती में जाकर बच्चों के साथ मनाया। एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह शनिवार को रक्षाबंधन के मौके पर कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के झुग्गी में पहुंचे। वहां बच्चियों से राखी बंधवाया और बच्चों को गिफ्ट दिए। इस मौके पर कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।