ग्रेटर नोएडा में ऑपरेटर को गोली मारने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चेन लूट की वारदात को अंजाम देते थे। इनके पास से चार बाइक और लूट की चार चेन बरामद हुई है। यह पूरा मामला सूरजपुर कोतवाली का बताया जा रहा है।