ग्रेनो वेस्ट में कैब चालक से मारपीट और लूटपाट के मामले में सेंट्रल नोएडा जोन की बिसरख पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना में शामिल आरोपी आशीष अवस्थी को पुलिस ने नेपाल के समीप से गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल के रास्ते भूटान भागने की फिराक में था। पुलिस ने कड़े प्रयास के बाद आरोपी को धर दबोचा।