एक फ्लैट में रहने वाले युवकों ने उत्पात मचाया। जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबितस उक्त प्रकरण में थाना बिसरख पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन चारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वीडियो में देख सकते हैं कि चारों युवक मंगामा कर रहे हैं। एक मिनट 13 सेकेंड के वीडियो में एक शख्स बालकनी पर बैठ जाता है, इसके बाद दूसरा उसके पास आता है और उससे कुछ बातें करता रहा है। फिर वो भी ग्रिल को पकड़कर बालकनी पर बैठ जाता है। सोसाइटी में हंगामा देख वहां के रहने वाले लोगों ने इन चारों की इस हरकत का वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि जन्मदिन की पार्टी के दौरान इन सभी ने शराब पी थी।
बता दें कि इनमें एक युवक योगेश का जन्मदिन था। देर रात योगेश ने अपने तीन साथियों को बर्थडे पार्टी दी थी। नशे में होने के बाद युवकों ने अपनी शर्ट उतार कर बालकनी में फेंक दी और यह कहकर कंपटीशन करने लगे शर्ट कौन पहले लेकर आएगा। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने तीनों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।