पुन्हाना। अपराध जांच शाखा पुन्हाना पुलिस ने बुधवार को 13 वर्ष पुराने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुन्हाना कस्बे के गांव नई में हत्या का आरोपी गंगाराम निवासी गढी बरबारी, जिला मथुरा (यू.पी.) को प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने काबू कर लिया। पुलिस के मुताबिक 13 वर्ष पहले नई गांव में सुब्बी की हत्या की गई थी। आरोपी गंगाराम तभी से फरार था, उसे अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुन्हाना थाने में संबधित धाराओं में तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर जल्द ही पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।