कोतवाली पुलिस ने 12 वारंटियों को गिरफ्तार किया। वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि 12 वारंटियों के खिलाफ एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, अवैध रूप से वृक्ष कटान, चोरी आदि संबंधी धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे। आरोपी लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे। न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। सोमवार को लखनवाला निवासी आबिद खान, जीवनगढ़ कुरैशी मोहल्ला निवासी ताहिर, भीमावाला निवासी नरेश, नवाबगढ़ डाक्टरगंज निवासी इम्तियाज खान, मुस्लिम बस्ती निवासी अदनान अंसारी उर्फ पकोड़ी, नवाबगढ़ निवासी शमीम, देवीदत्त मार्ग निवासी संदीप कौशिक, कुंजाग्रांट निवासी इकरार, कुल्हाल निवासी सोहेल, जीवनबढ़ निवासी अहसान, नईमुद्दीन, सत्तार को उनके घर से पास से गिरफ्तार कर लिया गया।