फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गिरोह के राज उगलवाने के लिए पुलिस ने कोर्ट में दी रिमांड की अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरोह के राज उगलवाने के लिए पुलिस ने कोर्ट में दी रिमांड की अर्जी
विज्ञापन

- रवि काना के जेल भेजे गए चचेरे भाइयों से पूछताछ करेगी पुलिस
- उजागर होंगे फरार आरोपियों के ठिकाने, संपत्ति व मददगारों के नाम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सरिया स्क्रैप माफिया रवि काना व उसके गिरोह के फरार नौ आरोपियों का अब तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस ने जिला न्यायालय में गैंगरेप केस में जेल भेजे गए रवि काना के चचेरे भाई राजकुमार, आजाद व विकास को रिमांड पर लेने की याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर मंगलवार को न्यायालय में सुनवाई होगी।
नोएडा के सेक्टर-39 थाने में रवि काना व उसके चार साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस ने राजकुमार, आजाद और विकास को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपियों समेत 16 के खिलाफ बीटा-2 थाने में गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया था। तीनों आरोपियों को नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस के जेल भेज देने के कारण गैंगस्टर केस, गिरोह की संपत्ति व अवैध कारोबार के मददगारों के संबंध में पूछताछ नहीं हो पाई थी। इसके चलते पुलिस ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि गिरोह की काली कमाई से अर्जित संपत्ति, फरार आरोपियों के ठिकाने आदि का पता लगाने के लिए आरोपियों को रिमांड पर लाकर पूछताछ जरूरी है। पुलिस इस मामले में सात आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि रवि काना, उसकी पत्नी मधु, सेक्रेटरी कविता झा समेत नौ आरोपी फरार हैं। सभी के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा में तैनात रहे पुलिसकर्मियों से होगी पूछताछ
रवि काना और उसके गिरोह के राज उगलवाने के लिए पुलिस सुरक्षा में तैनात रहे पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ करेगी। पुलिस आरोपी के ठिकाने और काले कारोबार के संबंध में जानकारी जुटाएगी। पुलिस यह भी पता करने का प्रयास करेगी कि रवि काना व उसके गिरोह के सदस्य कहां कहां जाते थे। गिरोह ने काली कमाई का रुपया कहां कहां निवेश किया और उनके कौन कौन मददगार हैं।

अंबाला सिटी के पॉलीटेक्रिक चौक से तीन सवारियों सहित गुजरता दोपहियां वाहन ।

अंबाला सिटी के पॉलीटेक्रिक चौक से तीन सवारियों सहित गुजरता दोपहियां वाहन ।

अंबाला सिटी के पॉलीटेक्रिक चौक से तीन सवारियों सहित गुजरता दोपहियां वाहन ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें