फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हत्या की घटनाओं से सबक लेकर पुलिस हुई सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दिवाली पर ग्रेटर नोएडा जोन के जारचा, दादरी और दनकौर कोतवाली क्षेत्र में हुई हत्या की घटनाओं से सबक लेते हुए पुलिस सक्रिय हो गई है। मंगलवार को पुलिस की ओर से जोन के अधीन आने वाले नॉलेज पार्क, बीटा-2, जारचा,कासना, ईकोटेक-1, दनकौर, जेवर, रबूपुरा कोतवाली क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने पुराने जमीन-मकान विवाद, आपसी रंजिश और पुरानी मारपीट की घटनाओं से जुड़े लोगों के घर जाकर सत्यापन किया। सभी कोतवाली प्रभारियों ने संबंधित पक्षों से बात कर संभावित विवादों की जानकारी जुटाई और लोगों को समझाया कि किसी भी तरह के झगड़े या तनातनी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें