ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो के मामले में सत्र अदालत ने आरोपी कृष्णा कुमार को जमानत दे दी। पुलिस के अनुसार घटना 30 जुलाई 2026 की है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने केस डायरी और अन्य दस्तावेज का अवलोकन किया। इसमें पाया कि पीड़िता के बयानों में एफआईआर, धारा 180 बीएनएसएस और धारा 183 बीएनएसएस के तहत दर्ज बयानों में महत्वपूर्ण विरोधाभास हैं। साथ ही मेडिकल रिपोर्ट में कोई आंतरिक चोट नहीं पाई गई। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी। ब्यूरो