फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गवाहों के मुकरने से पॉक्सो का आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। अदालत ने पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कासना थाना में 13 अप्रैल को मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने 10 जून को आरोप पत्र दाखिल किया और 3 अगस्त को आरोप तय हुए। पिता ने मुख्य परीक्षा में घटना का समर्थन किया लेकिन जिरह में पुलिस को बयान देने से इन्कार किया। मां ने अदालत में कहा कि घटना के दिन पति और आरोपी के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपी ने बच्ची के साथ कोई गलत हरकत नहीं की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को बरी कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें