फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने रोहतक से किया कन्या कॉलेज का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम ने रोहतक से किया कन्या कॉलेज का उद्घाटन
विज्ञापन

पुन्हाना। पिछले 4 सालाें से पुन्हाना के 6 कमरों में चल रहे गर्ल्स कॉलेज को रविवार को अपना भवन मिल गया। पुन्हाना गर्ल्स कॉलेज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहतक में आयोजित एक रैली के दौरान किया। इससे पूरे मेवात विशेषकर यहां की छात्राओं में खुशी की लहर है। इस कॉलेज के निर्माण पर कुल 13 करोड़ 54 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। यह कुल 14 एकड़ में फैला है। कॉलेज सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें 19 क्लास रूम, प्रधानाचार्य कक्ष, प्रशासनिक गैलरी, दो साइंस लैब, दो कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, कैंटीन, दो पार्क के साथ खेलकूद के बडे़ मैदान व राष्ट्रीय स्तर की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पुष्कर गर्ग ने बताया कि मौजूदा सरकार ने 2015 में पुन्हाना में गर्ल्स कॉलेज की शुरुआत की थी। उस समय मात्र 15 छात्राओं ने ही प्रवेश लिया था, लेकिन अब कॉलेज में तीन बीकॉम और तीन बीए की कक्षाएं चल रही हैं, जिसमें कुल 237 छात्राएं हैं। इनमें करीब 25 फीसदी मुस्लिम छात्राएं हैं। उन्होंने बताया कि पहले इसका उद्घाटन 29 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किया जाना लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं हो पाया था। महाविद्यालय की छात्राओं और कॉलेज प्रशासन को इस भवन का काफी समय से इंतजार था। जल्द ही सभी छात्राओं को कॉलेज में शिफ्ट कर दिया जाएगा। भाजपा नेता नोक्षाम चौधरी का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुन्हाना में कन्या महाविद्यालय की स्थापना कराई थी। पीएम और सीएम ने पुन्हाना को यह बड़ी सौगात दी है। कन्या महाविद्यालय से इलाके की बेटियों की शिक्षा को पंख लगेंगे, जहां एक बेटी शिक्षित होगी, जो तीन परिवारों को शिक्षित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें