ग्रेटर नोएडा। निजी के बजाय सरकारी अस्पतालों को प्लॉट आवंटन करने की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में एक्टिव सिटीजन की टीम ने ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि ग्रेनो प्राधिकरण ने निजी अस्पतालों की लिए भूखंड योजना निकाली है जबकि जिले में कई निजी अस्पताल पहले ही है। गरीब, मजदूर, निम्न आय वर्ग के लिए सस्ते मूल्यों पर चिकित्सा की जरूरत को पूरा करने के सरकारी अस्पतालों की आवश्यकता है। सरकारी अस्पताल बनने से लाखों आर्थिक वंचित लोगों को फायदा पहुंचेगा। ब्यूरो