ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यमुना सिटी में फाइव स्टार होटलों की मांग बढ़ रही है। इसे देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-28 और 29 में 10 होटल भूखंडों की योजना लॉन्च की है। भूखंडों का क्षेत्रफल 3100 से 10,000 वर्गमीटर तक है। आरक्षित दर 87,010 रुपये प्रति वर्गमीटर रखी गई है। सबसे छोटे भूखंड की बोली 20 करोड़ और बड़े की 87 करोड़ रुपये से शुरू होगी। आवेदन 24 अक्तूबर तक किए जा सकेंगे। चार नवंबर को ई-नीलामी होगी। आवेदकों के लिए तीन स्टार या उससे अधिक श्रेणी के होटल संचालन का अनुभव अनिवार्य है। भूखंडों पर 3.0 एफएआर और 40 प्रतिशत ग्राउंड कवरेज अनुमन्य होगी। ब्यूरो