फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ठगी करने वाले गैंगस्टर का प्लाॅट कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ठगी करने वाले गैंगस्टर का प्लाॅट कुर्क
विज्ञापन

- बुलंदशहर में पुलिस ने की कार्रवाई, 1.10 करोड़ है कीमत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गैंगस्टर की अवैध कमाई से अर्जित 1.10 करोड़ की संपत्ति पुलिस ने कुर्क किया है। पुलिस कमिश्नर न्यायालय के आदेश पर शनिवार को आरोपी आजमगढ़ निवासी यशवंत चौबे उर्फ यश चतुर्वेदी उर्फ जय मेहता उर्फ राजेश कुमार के बुलंदशहर स्थित 510 वर्गमीटर के प्लाट को कुर्क किया गया है। पुलिस गिरोह की अन्य संपत्ति भी चिह्नित कर कुर्क करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

तीन जनवरी 2023 को लखनऊ के लोहिया नगर निवासी दर्शिका सिंह ने सेक्टर-126 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नीट के बाद एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए वह कॉलेज खोज रही थीं। ट्रूथ एडवाइजर कॅरिअर कंसल्टेंसी के नाम से उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम जय मेहता बताते हुए मेडिकल कॉलेज में दाखिले का झांसा दिया। इसके बाद दर्शिका सिंह के पिता ने आरोपियों के बताये गए नोएडा के सेक्टर-125 स्थित दफ्तर में मुलाकात की। आरोपियों ने दाखिले के एवज में 13.98 लाख रुपये की मांग की। जय मेहता ने बेंगलुरु के लिए बीजीएस ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के लिए कहा। बाद में बनारस के हेरीटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में प्रवेश का वादा किया गया। यशवंत व उसके साथियों ने आनलाइन वेबसाइट बनाई थी। नीट में कम अंक पाने वाले छात्रों से संपर्क कर उनका दाखिला अच्छे कालेज में कराने का झांसा देते थे। इसके बदले आरोपी रकम वसूलते थे। रकम का 40 फीसद हिस्सा अकेले यशवंत लेता था और बाकी अन्य आरोपी बांट लेते थे। इस मामले में पुलिस ने राजेश आहूजा और दीपक कुमार पर भी गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें