फोटो नंबर- 28बीकेएन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स
नारनौल। बाबा खेतानाथ बहुतकनीकी संस्थान में सेवा पखवाड़ा के तहत क्विज व स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वहीं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने संस्थान, घर व आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ ली। प्राचार्य अनिल यादव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र सेवा, स्वच्छता और जागरूकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। स्वच्छता अभियान नहीं बल्कि जीवन जीने की शैली है। संवाद