फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑटो एवं टैक्सी चालकों को वर्दी पहनने के निर्देश को चुनौती संबंधी याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने कहा, इस तरह की याचिका पीआईएल का दुरुपयोग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने ऑटो रिक्शा एवं टैक्सी चालकों को अनिवार्य रूप से वर्दी पहनने के निर्देश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा एवं न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि इस तरह की याचिका दाखिल किया जाना जनहित याचिका (पीआईएल) का घोर दुरुपयोग जैसा है।
विज्ञापन


पीठ ने उक्त टिप्पणी चालक संघ ‘चालक शक्ति’ की याचिका पर किया, जिसने ऑटो रिक्शा एवं टैक्सी चालकों के लिए वर्दी अनिवार्य किए जाने को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता ने कहा था कि इस तरह का वर्गीकरण करना संविधान का उल्लंघन है। याचिकाकर्ता के वकील ने पहले कहा था कि वर्दी निर्धारित करने से ड्राइवरों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कम हो जाती है। यह उनकी स्थिति के प्रतीक के रूप में भी काम करता है। दिल्ली सरकार के वकील ने कहा था कि वर्दी को लेकर कुछ अनुशासन का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें