फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। वृंदावन स्थित परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में 16 से 19 अगस्त तक विद्या भारती की 38वीं क्षेत्रीय जूडो और बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, नोएडा के 14 छात्र और चार छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक जीते और विद्यालय को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान दिलाया। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, क्षेत्रीय शारीरिक संयोजक होडल सिंह और क्षेत्रीय खेलकूद संयोजक सतपाल मौजूद रहे।