फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंडलीय ट्रायल में दम भरेंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर सीनियर महिला व पुरुष वर्ग में प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय वॉलीबॉल ट्रायल का आयोजन किया गया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि महिला वर्ग के ट्रायल में पांच खिलाड़ी श्वेता, सपना, कल्पना, दृष्टि, कुशवाहा, आरुषि सक्सेना ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ी मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार आज होने वाले मंडलीय ट्रायल में शामिल होगी। वहीं, पुरुष वर्ग में रोहित, कुंतल, सौरभ कुमार, रूपक कुमार, श्री ओम, रौनक त्यागी, ईशान, दक्ष, अभिषेक ने अपने बेहतर प्रदर्शन के दम पर अपना चयन मंडलीय ट्रायल के लिए पक्का किया है। सभी खिलाड़ी 07 अक्तूबर को मेरठ में होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें