फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नॉर्थ जोन कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के चार कराटे खिलाड़ी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से आयोजित होने वाली नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में खेलते नजर आएगे। खिलाड़ियों का चयन इंटर कॉलेज कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है। चयनित खिलाड़ियों के परिवार व कॉलेजों में खुशी की लहर है। बुलंदशहर के लखावटी गांव स्थित अमर सिंह इंटर कॉलेज में मंगलवार को इंटर कॉलेज कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इंनोवेटिव कॉलेज ग्रेनो के 60 किग्रा भार वर्ग में रितिक सिंह, आईआईएमटी कॉलेज ग्रेनो के 75 किग्रा में राहुल चौधरी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। श्री द्रोणचर्या डिग्री कॉलेज दनकौर के 84 किग्रा में अंकित कुमार, जतन स्वरूप कॉलेज सिकंदराबाद के 67 किग्रा में क्रिश ने कांस्य पदक हासिल किया। सभी विजेता खिलाड़ी सीसीएसयू की ओर से होने वाली नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में खेलते हुए नजर आएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें