फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेंचुरियन पार्क स्पोर्ट्स फेस्ट में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन पार्क सोसाइटी में स्पोर्ट्स फेस्ट 2025 का आयोजन हुआ। सेंचुरियन पार्क स्पोर्ट्स समिति की तरफ से आयोजित पांच दिवसीय आयोजन में विभिन्न खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लोराइज, ओ-2 वैली, टेरेसा होम्स और ट्रॉपिकल गार्डन सोसाइटी के करीब 3500 निवासी शामिल हुए। फेस्ट के दौरान क्रिकेट, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, स्केटिंग, दौड़, शतरंज और कैरम की प्रतियोगिताएं हुईं। जिनमें सभी आयु वर्ग के सोसाइटी निवासी शामिल हुए। आयोजन समिति के मुख्य समन्वयक सुशील त्रिपाठी ने कहा कि सेंचुरियन पार्क स्पोर्ट्स फेस्ट केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि समुदाय को एकजुट करने का प्रयास है। खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। आयोजन समिति के सदस्य अजय सयाल ने बताया कि स्पोर्ट्स फेस्ट का मुख्य उद्देश्य खेल और मनोरंजन के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें